बेगूसराय: जिले के विभिन्न प्रखण्डों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित, आमजनों ने लिया भाग
जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें आमलोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली. तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के संदेश दिए गए तथा नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की गई.