कान्हाचट्टी: देशभक्ति के रंग में डूबा कान्हाचट्टी, निकाली गई 300 फीट लंबी तिरंगा यात्रा
_कान्हाचट्टी, चतरा_ - स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरुवार को कान्हाचट्टी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। युवा आदर्श फाउंडेशन के बैनर तले रामनगर उच्च विद्यालय से 300 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार, सीताराम शायल बग़ीचा होते हुए कान्हाचट्टी मैदान पहुंची। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा प्रखंड गुंज उठा।