गंगापुर: संभागीय आयुक्त ने किया राजकीय जिला अस्पताल गंगापुर सिटी का औचक निरीक्षण
भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने राजकीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने लैब, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी, समस्त वार्ड व ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे कक्ष, लेबर रूम, अटल उद्यान एवं स्वामी विवेकानंद उद्यान आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई पेयजल, आधारभूत चिकित्सा सुविधाओं की जांच की।