गंगापुर: दौसा गंगापुर सिटी नई रेल लाइन पर शुरू हुई रेल सेवा, 28 साल बाद गंगापुर सिटी पहुंची ट्रेन, लोगों ने किया स्वागत
28 साल के लंबे इंतजार के बाद नई रेल लाइन दौसा से गंगापुर सिटी पर शनिवार को रेल सेवा शुरू की। तथा पहली रेलगाड़ी अजमेर से चलकर 2:00 बजे गंगापुर सिटी पहुंची,जहां लोगों ने रेल सेवा शुरू होने पर आभार जताया। वहीं इस रेल सेवा से यात्रियों को लाभ मिलेगा। और क्षेत्र के लोगों की राह सुगम होगी। फिलहाल एक ही ट्रेन संचालित की गई है। वहीं 13 स्टेशनों पर ठहराव किया गया है।