गंगापुर: गंगापुर सिटी में लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में धारा 144 प्रभावी
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित होने के पश्चात से ही जिले में निर्वाचन से संबंधित गतिविधियां प्रारंभ हो गई है। उक्त चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा जिले के सभी क्षेत्र एवं सभी वर्गों के मतदाता बिना किसी आतंक एवं भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सके।