गंगापुर: गंगापुर सिटी में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
गंगापुर सिटी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कार्य बहिष्कार करते हुए सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त के नाम नगर परिषद के संयोजक मदन मोहन दुबे को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें सफाई कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की है।