गंगापुर: गंगा जी की कोठी से पिछले दिनों लापता हुए बालक को तलाशने की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जाम
गंगा जी की कोठी से पिछले दिनों लापता हुए एक चार वर्षीय बालक को तलाशने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक तथा कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ ही सड़क पर लगाया जाम हटवाया गया।