दरोगा जी की 'टोपी' में छिपा मोबाइल, वीडियो हुआ वायरल!
प्रदीप चौधरी । आजमगढ़ में तहसील दिवस के दौरान एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। वायरल वीडियो में एक दरोगा अपनी पुलिस टोपी के अंदर मोबाइल छिपाकर उसे देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।
हालांकि, वीडियो की परिस्थितियों और उद्देश्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Azamgarh #UPPolice #ViralVideo #Trending #BreakingNews
Indore, Indore | Jul 8, 2026