हफ्ता वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
महिदपुर | उज्जैन
महिदपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों के साथ मिलकर हफ्ता वसूली करने वाले फरार आरोपी अब्दुल खालिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को "महिदपुर का दादा पहलवान" बताते हुए एक व्यापारी से हर सप्ताह ₹1,000 की रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर फरियादी के साथ पाइप से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में महिदपुर थाना पुलिस ने की।
#UjjainPolice #Mahidpur #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews
Indore, Indore | Jul 12, 2026