झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, चार संस्थानों पर नोटिस चस्पा
कौशांबी। जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली के अधीक्षक डॉ. मुख्तेश द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अरका फतेहपुर, म्योहर और सचवारा क्षेत्र में छापेमारी की।
जांच के दौरान कई स्थानों पर मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत सही पाई गई। टीम को मौके से सिरिंज, खुले डिब्बों में रखी दवाएं तथा अन्य चिकित्सकीय सामग्री मिली। जांच में संबंधित संचालक अप्रशिक्षित एवं झोलाछाप प्रतीत हुए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित ह