जगदलपुर: ईसीओआर के महाप्रबंधक ने केके और केआर लाइनों का किया निरीक्षण
पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने आज बुधवार शाम 4 बजे जगदलपुर-कोरापुट लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक, स्टेशन यार्ड, रेलवे प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक, मोड़, पुलों, पॉइंट्स और क्रॉसिंग आदि के सुरक्षा पहलुओं की जाँच के लिए सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।