जगदलपुर: एमएसएमई योजनांतर्गत 11 जुलाई को जिला कार्यालय में होगी कार्यशाला
छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजनांतर्गत क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केंद्र जगदलपुर द्वारा एमएसएमई के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 11 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में किया गया है। इस कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को वैकल्पिक वित्तीय साधनों की जानकारी दी जाएगी।