जगदलपुर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धरमपुरा साईं मंदिर से निकाली गई पालकी यात्रा, महापौर संजय पांडे ने किया स्वागत
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार शाम 5:00 बजे सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए। बता दें धरमपुरा के शिरडी साईं बाबा मंदिर से पालकी यात्रा शुरू हुई और अग्रसेन चौक, माईं दंतेश्वरी मंदिर, चांदनी चौक से एसबीआई चौक होते हुए गोल बाजार से अग्रसेन चौक के रास्ते वापस साईं मंदिर पहुंच समाप्त हुई ।