खलीलाबाद: भरवलिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, कहा- जहर देकर किया गया हत्या
दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गोरखपुर निवासी तुफानी मौर्य ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री राधिका को पति भरतलाल, देवर मोहन, सास मरजादी देवी व ससुर सीताराम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम उसे जबरन जहर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।