दमोह: सेरेब्रल बीमारी से ग्रस्त मरीज के परिजन को दमोह कलेक्टर ने दी सहायता राशि, जनसुनवाई में पहुंचा था परिवार
Damoh, Damoh | Mar 31, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में फरियाद लेकर पँहुचे एक परिवार को दमोह कलेक्टर ने तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई दरअसल बरबासा निवासी लोकेन्द्र अहिरवार जो सेरेब्रल बीमारी से ग्रसित हैं, को केवाईसी पूर्ण न होने के कारण विगत 08 माह से दिव्यांगता पेंशन प्राप्त नहीं मिली,कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा मामले की गंभीरता से लेकर 9600 का चेक परिजनों को दिया