रायबरेली: सारस चौराहे से सिविल लाइन चौराहे तक लगा भीषण जाम, घंटों से जाम में फंसी एम्बुलेंस, आवागमन हुआ बाधित
कोतवाली नगर क्षेत्र के,सारस चौराहे से सिविल लाइन चौराहे तक,सोमवार को भीषण जाम लगा हुआ है।जिसमें दो एंबुलेंस घंटो से फंसी हुई है।चौराहे पर तैनात किए गए,सुरक्षा कर्मियों के जाम छुड़ाने में पसीने छूट रहे हैं।ट्रैफिक प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि,नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों व वाहन रोड़ पर खड़ा करने वालों पर लगातार,जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।