ठाकुरगंगटी: दशहरा पूजा पर हिंदू एकता दल ने चपरी के मध्य विद्यालय में लंगर का आयोजन किया
दशहरा पूजा के अवसर पर छापरी दुर्गा पूजा मेला परिसर के समीप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 20 अक्टूबर को हिंदू एकता दल के युवाओं द्वारा मध्य विद्यालय छापरी में लंगर का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो लोगों ने हलवा पुरी महाप्रसाद के रूप में ग्रहण किया इस लंगर का पूरा खर्च हिंदू एकता दल के युवाओं द्वारा आपसी सहयोग से इकट्ठा किया गया था