हुज़ूर: रीवा में बढ़ती चोरी: पत्रकार की मोटरसाइकिल चोर ले उड़े, CCTV फुटेज सामने आया
रीवा में चोरों के हौसले बुलंद। वरिष्ठ पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरी। रीवा शहर में इन दिनों चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें ना पुलिस का डर रह गया है और ना ही सीसीटीवी कैमरों का। ताजा मामला शहर की चिरहुला कॉलोनी से सामने आया है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने वरिष्ठ पत्रकार की मोटरसाइकिल पार कर दी।