कानपुर के परम पुरवा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आयोजन हुआ।
मदरसा गरीब नवाज से शुरू हुआ जुलूस जालपा नगर, मोहसिना नगर, तोता पुरवा, छोटी जूही और झंडे वाला चौराहा होते हुए वापस मदरसा गरीब नवाज पहुंचा।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की।
वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जूही थाना फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया।
धर्मगुरुओं ने लोगों से अमन, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
देखिए कानपुर के परम पुरवा से जुलूस-ए-मोहम्मदी की पूरी तस्वीर।
#Kanpur #KanpurNews #EidMiladUnNabi #JuloosEMohammadi #ParamPurwa #DastakLiveNews