Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

उरई: किसानों पर कुदरत की मार हमारे पास के गांवो में रात में ओले गिरे किसानों की फसल हुई खराब

Orai, Jalaun | Jan 9, 2022

MORE NEWS

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त

जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई

उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल

बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित

देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर

जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा।
मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun 
#justiceforriyaz #actiononillegalhospitals 
#अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital
#StopFakeHospitals #HospitalNegligence
#लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem
#UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। #Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun #justiceforriyaz #actiononillegalhospitals #अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital #StopFakeHospitals #HospitalNegligence #लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem #UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

🪳कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली जंतर-मंतर में करेगी हल्ला बोल, पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कल बुधवार को संपन्न हुई 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रवक्ताओं ने कल बुधवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष, दोनों से बातचीत के लिए तैयार है। प्रवक्ता ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि सिस्टम में ही सड़न है। सीजेपी के अनुसार अभिजीत दीपके 6 जून की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और युवाओं से एकत्र होने की अपील की गई है। पार्टी का कहना है कि हवाई अड्डे से ही आंदोलन का शंखनाद होगा और इसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि 6 जून का यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज को बुलंद करने का अभियान है। सीजेपी ने देश के विभिन्न राज्यों से युवाओं से दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जंतर-मंतर पर होने वाला यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एक बड़ा जनआंदोलन साबित होगा।

#AbhijeetDipke #cjp #cockroach #cockroachjantaparty #DharmendraPradhan #JantarMantar #JusticeForStudents #6juneprotest

🪳कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली जंतर-मंतर में करेगी हल्ला बोल, पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कल बुधवार को संपन्न हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रवक्ताओं ने कल बुधवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष, दोनों से बातचीत के लिए तैयार है। प्रवक्ता ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि सिस्टम में ही सड़न है। सीजेपी के अनुसार अभिजीत दीपके 6 जून की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और युवाओं से एकत्र होने की अपील की गई है। पार्टी का कहना है कि हवाई अड्डे से ही आंदोलन का शंखनाद होगा और इसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि 6 जून का यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की आवाज को बुलंद करने का अभियान है। सीजेपी ने देश के विभिन्न राज्यों से युवाओं से दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जंतर-मंतर पर होने वाला यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एक बड़ा जनआंदोलन साबित होगा। #AbhijeetDipke #cjp #cockroach #cockroachjantaparty #DharmendraPradhan #JantarMantar #JusticeForStudents #6juneprotest

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में ताला, स्टाफ भी फरारः घर वाले बाहर रोते रहे, शव अंदर छोड़कर भाग गए डॉक्टर

उरई शहर के मच्छर चौराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल अनिका हॉस्पिटल पर चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत के बाद गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई और इसके बाद अस्पताल संचालक व स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, मासूम का शव अस्पताल परिसर में बंद ताले के भीतर छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के दौरान अस्पताल प्रशासन ने पांच हजार रुपये जमा कराए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया, लेकिन इसके बाद समुचित उपचार नहीं किया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन केवल जांच कराने की बात करता रहा और कोई आवश्यक जांच नहीं कराई गई। इसी दौरान मासूम की मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉक्टर हरिनंदन का कहना है कि वह मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन अस्पताल में ताला लगा हुआ था। वह इस मामले में जांच कमेटी बनाई हैं, साथ ही यह भी जांच कर रहे हैं कि अस्पताल के कागज हैं या नहीं जो भी कार्रवाई होगी उसे नियमानुसार किया जाएगा।

बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में ताला, स्टाफ भी फरारः घर वाले बाहर रोते रहे, शव अंदर छोड़कर भाग गए डॉक्टर उरई शहर के मच्छर चौराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल अनिका हॉस्पिटल पर चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत के बाद गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई और इसके बाद अस्पताल संचालक व स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, मासूम का शव अस्पताल परिसर में बंद ताले के भीतर छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के दौरान अस्पताल प्रशासन ने पांच हजार रुपये जमा कराए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया, लेकिन इसके बाद समुचित उपचार नहीं किया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन केवल जांच कराने की बात करता रहा और कोई आवश्यक जांच नहीं कराई गई। इसी दौरान मासूम की मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉक्टर हरिनंदन का कहना है कि वह मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन अस्पताल में ताला लगा हुआ था। वह इस मामले में जांच कमेटी बनाई हैं, साथ ही यह भी जांच कर रहे हैं कि अस्पताल के कागज हैं या नहीं जो भी कार्रवाई होगी उसे नियमानुसार किया जाएगा।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026