बलरामपुर: बलरामपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुआ हमला, कई लोग घायल
बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम जहदरिया में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।