बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में भाजपा द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने लोगों को संबोधित किया
11 जून बुधवार 3 बजे प्रोफेशनल मीट में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के शासन का 11 वर्ष पूर्ण हुआ है। जन कल्याण की योजनाओं के जरिये भारत देश विकसित बनने की ओर है। पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। कहा कि सुशासन लोकतंत्र की मुख्य कड़ी है। यह भाजपा सरकार की संस्कृति बन गई है।