नवगछिया: बनिया गांव से 15 अगस्त से लापता सरकारी स्कूल का गार्ड सकुशल घर लौटा, परिवार में लौटी खुशियां
नवगछिया के बनिया गांव से 15 अगस्त से लापता सरकारी स्कूल का गार्ड राज कुमार सिंह सकुशल अपने घर लौट आया। उसके वापस घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि गार्ड खुद ही अपने घर पहुंचा है। उसके सकुशल लौटने से परिजनों की चिंता दूर हो गई।