बहराइच: सुर्जना इलाके में खेत में बकरी जाने से मना करने पर विपक्षी ने जमकर पीटा, तीन लोग हुए घायल
जिले के हरदी थाना के अंतर्गत सुर्जना इलाके में खेत में बकरी जाने से मना करने पर विपक्षी ने जमकर मारा पीटा है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिसमें महिला की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घायल महिला द्वारा जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि उसके खेत में विपक्षी ने बकरी छोड़ कर चरा दिया था। जाच जारी है।