बहराइच: महाराज गांव में पुरानी रंजिश के चलते जमकर हुई मारपीट, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई है। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। उनका इलाज जारी है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए पीड़ित द्वारा बताया गया कि वह बाजार से घर जा रहा था। तभी विपक्षी दबंगों ने जमकर मारा पीटा है। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं।