बहराइच: जनपद में होली के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रखी गईं 78 एंबुलेंस व लगाए गए 256 स्वास्थ्य कर्मी
होली पर्व के दौरान होने वाले संभावित हादसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 स्पॉट चिन्हित किए गए हैं और जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में 78 एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रख दी गई है। प्रोग्राम मैनेजर 108 व 102 एंबुलेंस सुधीर मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह बताया कि 256 एंबुलेंस कर्मी तैनात किए गए हैं।