बहराइच: मंगलीनाथ इलाके में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, पति-पत्नी समेत 4 लोग हुए घायल
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलीनाथ इलाके में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। जिसमें पति पत्नी समेत चार लोग घायल हुए है। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि मामूली विवादित को लेकर जमकर मारपीट हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।