Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

टीकमगढ़: GHSS Patha में विज्ञान स्वावलम्बन यात्रा : प्राचार्य श्री C.L.Ahirwar के मार्गदर्शन में अजित जैन जलज ने मंच संचालन किया

Tikamgarh, Tikamgarh | Nov 7, 2022

MORE NEWS

जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ 
--
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र शनिवार को टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव की उपस्थिति में हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव ने आपदा मित्र योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका जन-धन की सुरक्षा एवं त्वरित राहत कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा मित्र के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में श्री नामदेव द्वारा प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं का परिचय देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपदा मित्रों की भूमिका, कर्तव्यों एवं आपदा के समय किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण प्रभारी पीसी श्री अमित दुबे एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप से संबंधित जोखिम, बचाव एवं खोज (सर्च एंड रेस्क्यू) की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने, राहत एवं बचाव कार्यों में दक्ष बनाकर आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का उद्देश्य है।

Home Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ -- मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र शनिवार को टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव ने आपदा मित्र योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका जन-धन की सुरक्षा एवं त्वरित राहत कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा मित्र के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में श्री नामदेव द्वारा प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं का परिचय देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपदा मित्रों की भूमिका, कर्तव्यों एवं आपदा के समय किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी पीसी श्री अमित दुबे एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप से संबंधित जोखिम, बचाव एवं खोज (सर्च एंड रेस्क्यू) की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने, राहत एवं बचाव कार्यों में दक्ष बनाकर आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का उद्देश्य है। Home Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

आरसेटी में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) टीकमगढ़ में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई। साथ ही इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं महत्व से अवगत कराया गया। योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी वीडियो प्रस्तुति एवं जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से भी समझाई गई।

साइबर सुरक्षा सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करने से बचने तथा ओटीपी, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी एवं अन्य व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, उन्हें शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

आरसेटी में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) टीकमगढ़ में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई। साथ ही इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं महत्व से अवगत कराया गया। योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी वीडियो प्रस्तुति एवं जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से भी समझाई गई। साइबर सुरक्षा सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करने से बचने तथा ओटीपी, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी एवं अन्य व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, उन्हें शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

छात्राओं को दी वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी
---
शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय, बल्देवगढ़ में शनिवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता का महत्व बताते हुए नियमित बचत, सुरक्षित बैंकिंग तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, फोन कॉल अथवा संदेश पर विश्वास करने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र के श्री नसीम सिद्दीकी, विद्यालय के शिक्षक श्री हरगोविंद यादव, सीएफएल बल्देवगढ़ के श्री नरेंद्र यादव, श्री पूरन लाल यादव, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव एवं ऑपरेटर श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

छात्राओं को दी वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी --- शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय, बल्देवगढ़ में शनिवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता का महत्व बताते हुए नियमित बचत, सुरक्षित बैंकिंग तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, फोन कॉल अथवा संदेश पर विश्वास करने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र के श्री नसीम सिद्दीकी, विद्यालय के शिक्षक श्री हरगोविंद यादव, सीएफएल बल्देवगढ़ के श्री नरेंद्र यादव, श्री पूरन लाल यादव, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव एवं ऑपरेटर श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

सावन के प्रथम सोमवार पर कुंडेश्वर मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, पुलिस अधीक्षक ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
-
सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के सुप्रसिद्ध शिवधाम कुंडेश्वर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंधन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है, वहीं ललितपुर एवं सागर की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्जन कर वैकल्पिक मार्गों से संचालित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि मेला क्षेत्र में किसी प्रकार का यातायात अवरोध उत्पन्न न हो।

मंदिर परिसर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं हेतु पृथक-पृथक कतारों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दोनों सेक्टरों में पर्याप्त पुलिस बल की अलग-अलग तैनाती की गई है, जिससे भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करते हुए श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा सकें।

वहीं, नदी घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) एवं पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति सजग, अनुशासित एवं जनहित के प्रति संवेदनशील रहते हुए सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में स्थापित *कंट्रोल रूम* के माध्यम से संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।

टीकमगढ़ पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
टीकमगढ़ पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

सावन के प्रथम सोमवार पर कुंडेश्वर मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, पुलिस अधीक्षक ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण - सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के सुप्रसिद्ध शिवधाम कुंडेश्वर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंधन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है, वहीं ललितपुर एवं सागर की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्जन कर वैकल्पिक मार्गों से संचालित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि मेला क्षेत्र में किसी प्रकार का यातायात अवरोध उत्पन्न न हो। मंदिर परिसर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं हेतु पृथक-पृथक कतारों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दोनों सेक्टरों में पर्याप्त पुलिस बल की अलग-अलग तैनाती की गई है, जिससे भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करते हुए श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा सकें। वहीं, नदी घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) एवं पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति सजग, अनुशासित एवं जनहित के प्रति संवेदनशील रहते हुए सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में स्थापित *कंट्रोल रूम* के माध्यम से संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। टीकमगढ़ पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। टीकमगढ़ पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

संसद में साधु वेश पर बवाल: पप्पू यादव के खिलाफ संत समाज का आक्रोश, सदस्यता रद्द करने की मांग #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #politics हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत डिजिट हिंदी - Digit Hindi Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Bundelkhand Media

संसद में साधु वेश पर बवाल: पप्पू यादव के खिलाफ संत समाज का आक्रोश, सदस्यता रद्द करने की मांग #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #politics हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत डिजिट हिंदी - Digit Hindi Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Bundelkhand Media

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 2, 2026

टीकमगढ़: GHSS Patha में विज्ञान स्वावलम्बन यात्रा : प्राचार्य श्री C.L.Ahirwar के मार्गदर्शन में अजित जैन जलज ने मंच संचालन किया - Tikamgarh News