गुलाबगंज: गुलाबगंज में 6 दिनों से चल रहे धार्मिक आयोजन के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में कलश और भगवान की स्थापना की गई
धार्मिक नगरी के नाम से विख्यात गुलाबगंज में पिछले 6 दिनों से मार्कण्डेय महादेव की स्थापना को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन और हवन आदि चल रहे थे जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन यादव ने बताई कि इस स्थान पर भगवान मार्कण्डेय महादेव की स्थापना के लिए या आयोजन हो रहे थे वहीं शनिवार शाम 6 बजे कलश स्थापना और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया ॥