बीना: कृषि उपज मंडी में तीसरे दिन भी व्यापारियों की हड़ताल जारी, हम्माल बोले- व्यापारी कर रहे पार्टी, हम हो रहे परेशान
Bina, Sagar | Jan 29, 2026 भावांतर योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर सोनू ट्रेडर्स की आईडी बंद कर दी गई थी। जिसको लेकर व्यापारी नाराज हो गए। और उन्होंने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करदी। व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। हड़ताल को लेकर मंडी कार्यालय में बैठक की गई और डाक शुरू करने को कहा गया लेकिन व्यापारी अपनी मांग पर अड़ रहे।