बीना: शिवाजी वार्ड से अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, भारी मात्रा में शराब ज़ब्त
Bina, Sagar | Jan 29, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन, एसडीपी अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब परिवार की सूचना पर शिवाजी वार्ड टंकी के पास घेराबंदी की। जहां पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी शराब परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपी बट्टा उर्फ हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया वही दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।