सहारनपुर: सदर बाजार क्षेत्र में सिपाही की पत्नी का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे डीआईजी एवं एसएसपी, पति को हिरासत में लिया गया
थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत हकीकत नगर में सिपाही टिंकू सिंह की पत्नी सरिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया।