Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

उफनते गदेरे में जान हथेली पर! जेसीबी की बकेट में बैठकर नदी पार करने को मजबूर महिलाएं!! उत्तरकाशी में भारी बारिश ने ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के चलते गदेरे उफान पर हैं और कई स्थानों पर आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। इसी बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं उफनते गदेरे को पार करने के लिए जेसीबी की बकेट में बैठने को मजबूर दिखाई दे रही हैं। तेज बहाव के बीच जेसीबी की बकेट में बैठकर महिलाओं को गदेरा पार कराया गया। इस दौरान जरा सी चूक बड़ा हादसा कर सकती थी। उफनते पानी के बीच यह खतरनाक सफर स्थानीय लोगों की मजबूरी और क्षेत्र में बारिश से पैदा हुए हालात की गंभीर तस्वीर सामने रखता है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में गदेरे और बरसाती नाले अचानक उफान पर आ रहे हैं। ऐसे में पैदल पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था करने और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। उफनता गदेरा, तेज बहाव और जेसीबी की बकेट में बैठी महिलाएं—यह तस्वीर बताती है कि बारिश के बीच पहाड़ में जिंदगी कितनी जोखिम भरी हो गई है।

MORE NEWS

चमोली: टनल हादसे के बाद HCC श्रमिकों का आक्रोश, आपदा मंत्री का घेराव,,

पीपलकोटी। टनल हादसे के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक को शनिवार को आक्रोशित HCC श्रमिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। हादसे से गुस्साए श्रमिकों ने मंत्री के काफिले को घेरकर जोरदार नारेबाजी की और काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग उठाई। श्रमिकों का कहना था कि सरकार मुआवजे की घोषणा केवल मौखिक रूप से न करे, बल्कि इसकी लिखित घोषणा की जाए।

मंत्री के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विरोध के चलते मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा।

टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान के बीच श्रमिकों के इस आक्रोश ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब सभी की नजरें सरकार की ओर से श्रमिकों की मांगों पर लिए जाने वाले निर्णय पर टिकी हैं।

चमोली: टनल हादसे के बाद HCC श्रमिकों का आक्रोश, आपदा मंत्री का घेराव,, पीपलकोटी। टनल हादसे के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक को शनिवार को आक्रोशित HCC श्रमिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। हादसे से गुस्साए श्रमिकों ने मंत्री के काफिले को घेरकर जोरदार नारेबाजी की और काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग उठाई। श्रमिकों का कहना था कि सरकार मुआवजे की घोषणा केवल मौखिक रूप से न करे, बल्कि इसकी लिखित घोषणा की जाए। मंत्री के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विरोध के चलते मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा। टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान के बीच श्रमिकों के इस आक्रोश ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब सभी की नजरें सरकार की ओर से श्रमिकों की मांगों पर लिए जाने वाले निर्णय पर टिकी हैं।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 15, 2026