रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत मिली सफलता, दुष्कर्म के दोषी को मिली 10 वर्ष की कैद
सोनभद्र पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना रॉबर्ट्सगंज में वर्ष 2017 में दर्ज धारा 376 के मुकदमे में प्रभावी विवेचना, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन की सशक्त पैरवी के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त संतोष पासवान को दोषी करार दिया है,एएसजे/एफटीसी/सीएडब्ल्यू न्यायालय,सोनभद्र ने अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा सुनाई।