नवाबगंज: बाराबंकी में कार का शीशा तोड़कर 1 करोड़ के जेवरात चोरी, पुलिस कर रही है CCTV खंगालने
बाराबंकी में हाईवे किनारे स्थित शंग्रीला फैमिली रेस्टोरेंट की पार्किंग से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बहराइच से शादी समारोह से लौट रहे इकराम खान के परिवार की कार का शीशा तोड़कर चोर करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद से भरा बैग लेकर फरार हो गए।घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, जब परिवार खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर गया था।