मनकापुर: बन्दरहिया गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से 2 घरों में लगी आग, गृहस्थी का सामान व नकदी जलकर हुई राख
बन्दरहिया गांव में महेन्द्र दूबे व राम प्रताप दूबे के घर में विद्युत शार्ट सार्किट से आग लग जाने से घर में रखे, एक कुंतल गेहूं व 50 किलो चावल तथा 7000 हजार नगदी के साथ गृहस्थी के समान जल कर राख हो गये। ग्रामीणो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका है। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर क्षति का मूल्यांकन करके रिपोर्ट तहसील को भेजा है।