मनकापुर: पचपुती जगतापुर गांव में छप्पर में संचालित आटा चक्की व किराना की दुकान में अज्ञात कारण से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
पचपुती जगतापुर निवासी विनोद कुमार सिंह के छप्पर में संचालित आटा चक्की व किराना की दुकान में बुधवार को अज्ञात कारण से आग लग गयी। आग की लपटों ने दुकान के पीछे राम उजागर के छप्पर को भी अपने आगोश में ले किया। जिसमें रखा अनाज,भूसा, फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112, अग्नि शमन दल व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।