जमुई: कार्य का समय पर निष्पादन नहीं करने के कारण डीएम ने शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना से मांगा स्पष्टीकरण
Jamui, Jamui | Aug 17, 2024 शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना मानस मिलिंद द्वारा कार्यालय कार्य का ससमय निष्पादन नहीं करने पर डीएम राकेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीएम ने पत्र जारी कर सात दिनों के अंदर डीपीओ स्थापना से स्पष्टीकरण की मांग की है।