जमुई: युवक की हत्या कर शव को सलोना आहर में डुबाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Aug 17, 2024 जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोना आहर के पास एक युवक की हत्या कर शव को आहार में डूबा दिया गया। मृतक युवक की पहचान तेतरिया गांव निवासी एतवा मरांडी के पुत्र डुगा मरांडी के रूप में हुई है। काफी देर के बाद युवक के डूबने की जानकारी परिवार वालों को हुई। उसके बाद युवक के शव को आहर से निकाला गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।