जमुई: जमुई जेल में बंद एक बंदी की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान पटना में हुई मौत, परिजन में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Aug 17, 2024 14 अगस्त से शराब मामले में जमुई जेल में बंद एक बंदी की शुक्रवार को तबियत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल से PMCH पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उसके बाद बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन लेकर जमुई के लिए रवाना हुए। मृतक बंदी की पहचान नवडीहा मुसहरी निवासी टीपू मांझी के रूप में हुई है।