जमुई: कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या के बाद जमुई में IMA ने जताया आक्रोश, सभी प्राइवेट अस्पताल बंद कर निकाला मार्च
Jamui, Jamui | Aug 17, 2024 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या करने मामले में आईएमए के सदस्यों ने आक्रोश जताया। शानिवर को सभी प्राइवेट अस्पतालों को बंद कर एक दिवसीय हड़ताल के दौरान 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवा ठप कर दी। साथ ही सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों के ओपीडी को बंद कर दिया गया जबकि इमरजेंसी सेवा बहाल रखी गई।