जतारा: कलेक्टर के एक आदेश से बदली तस्वीर, आदिवासी परिवारों को मिली पहचान की सौगात
ग्राम पंचायत बैरवार की आदिवासी बस्ती में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए विशेष शिविर ने वर्षों से दस्तावेजों के लिए भटक रहे परिवारों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित शिविर में करीब 70 लोगों के जन्म और जाति प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 15 लोगों के आधार कार्ड भी तैयार किए गए।