कवर्धा जिले के ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पहले भी गांव के आसपास कई बार नजर आ चुका है और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।
जैतपुरी गांव भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है। तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को ट्रेंकूलाइज कर पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। तेंदुए को ट्रेंकूलाइज करने के लिए रायपुर जंगल सफारी से ट्रेंकूलाइजेशन गन मंगाई जा रही है। विभाग के अनुसार गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।
तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, तेंदुए को देखने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे हुए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के नजदीक नहीं जाने की अपील की है।
अस्वीकरण: यह समाचार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। चैनल खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटनाक्रम से संबंधित आधिकारिक जानकारी को ही अंतिम एवं प्रमाणिक माना जाए। #chhattisgarh #chhattisgsrhupdate #kabirdhamnews #कवर्धा this video
Durg, Durg | Sep 10, 2026