दादरी: नोएडा के सेक्टर-11 से सेक्टर-22 मार्ग पर भीषण जाम, 4 किलोमीटर तक लगी लंबी कतारें
नोएडा के सेक्टर-11 से सेक्टर-22 की ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार देर शाम के बाद वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण अचानक भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की तादाद में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं वाहनों की 4 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गयीं। सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए।