दादरी: सेक्टर-63 थाना पुलिस द्वारा कंपनी के माल की धोखाधड़ी कर फरार पूर्व कर्मचारी को पकड़ा गया
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के माल की धोखाधड़ी कर पैसे लेकर फरार होने वाले पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से ₹30000 नगद बरामद कर लिए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शरद शर्मा के रूप में हुई है। अभियुक्त द्वारा साथी के साथ मिलकर ₹ 1.70 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। अभियुक्त को आज जेल भेजा जा रहा है।