सूरजपुर: ग्राम रामेश्वरम में दामाद ने ससुराल में दादा-पोते पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 6 साल के बच्चे समेत दादा झुलसे
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामेश्वरम में घरेलू विवाद को लेकर दामाद ने ससुराल में घुसकर दादा और 6 वर्षीय पोते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दोनों करीब 20 प्रतिशत झुलस गए। पुलिस ने आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।