बुदनी: आष्टा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 9 वाहनों के काटे ₹ 4 हजार के चालान
Budni, Sehore | Mar 15, 2025 आज दिन शनिवार को 7 बजे सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले की आष्टा पुलिस ने इंदौर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत अधिकांश दो और चार पहिया वाहनों की रोक कर जांच की गई जिसमें से आरटीओ द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं करने वाले कुल 9 वाहन चालकों से जुर्माने के तौर पर रुपए 4 हजार वसूले गए।