बुदनी: ग्राम पिपरिया में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Mar 15, 2025 शनिवार 6 बजे मिली जानकारी में ज्ञात हो रहा है कि। शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोग हरिसिंह,अजय,महेश अहिरवार ने एक व्यक्ति करण अहिरवार को गंदी-गंदी गालियां दी और डंडे से हमला कर उसको घायल किया वही जान से मारने की धमकी भी दी। शाहगंज पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।