बुदनी: नगर में शांति और भाईचारे के साथ मनाई गई होली और रमजान
Budni, Sehore | Mar 14, 2025 शुक्रवार को नगर बुदनी में आपसी भाई चारे,सौहार्द और शांति पूर्ण वातावरण में होली और रमजान का त्योहार मनाया गया। बता दे कि रात में होलिका दहन होने के बाद आज सुबह से ही होली खेलने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा । इसके उपरांत,दोपहर लगभग दो बजे के करीब नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में स्थित मस्जिद में जुम्मे की नवाज पढ़कर अमन चैन की दुआ की।