धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मंडी धनौरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा निवासी तीर्थ सिंह ने अपनी पुत्री कोमल का विवाह 11 फरवरी 2024 को दिल्ली के हर्ष विहार निवासी कुलदीप पुत्र वेद प्रकाश के साथ किया था। शादी के वक्त सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया गया। फिर कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन, बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने 10 लाख रुपये व इनोवा कार की मांग करनी शुरू कर दी।